Indore 10 top place | इंदौर में घूमने की जगह

Indore 10 top place | इंदौर में घूमने की जगह

 

Indore 10 top place
rajwada


राजवाड़ा

यह महल नगर के बीचो बीच में स्थित है।

इस सुंदर महल का निर्माण लगभग 200 साल या उससे भी अधिक समय पहले हुआ था।

इस सात मंजिला महल की वास्तुकला व वास्तुशैलियों में मराठा, मुगल और फ्रेंच शैली के कई रूपों का मिश्रण है।

राजवाड़ा होलकर राजवंश के शासकों की भव्य ऐतिहासिक हवेली है।वर्ष 1984 के दंगों में इस में आग लग जाने के कारण इसमें बहुत शति तो पहुंची है| तथा कुछ कथन यह भी प्रचलित है कि दंगों की आड़ में महल से बहुत गुप्त खजाना गायब किया गया अधिकारियों द्वारा। फिर भी यह राजवाड़ा आज भी इंदौर के पर्यटन का एक मुख्य आकर्षण रखता है।


लालबाग महल
इंदौर की खान नदी के तट पर तीन मंजिला यह लालबाग महल एक बहुत ही शानदार संरचना है। महाराजा शिवाजी राव होलकर ने इस शानदार महल का निर्माण करवाया था।

लाल बाग पैलेस का होलकर शाही परिवार के द्वारा मेजबानी के लिए इस्तेमाल किया जाता था।लाल बाग पैलेस में भारत का सबसे सुंदर गुलाब का बगीचा भी स्थित है|

लालबाग महल में होलकर शासकों की जीवनशैली भी देखने को मिलती है।कुल 28 एकड़ में फैले इस महल में एक सिक्का संग्रहालय भी है व छत और दीवारों पर सुंदर नक्काशी भी बनी हुई है।


केंद्रीय संग्रहालय सेंट्रल म्यूजियम

इंदौर शहर का इतिहास जानने के लिए यह सबसे अच्छा स्थान है|

पर्यटक यहां आकर इंदौर शहर की विरासत और भव्य समृद्धि को महसूस कर सकते हैं|

यह शहर की विरासत को बरकरार रखता है इसे केंद्रीय संग्रहालय भी कहते हैं।

केंद्रीय संग्रहालय में कई प्राचीन कलाकृतियां,हथियार, पौराणिक सिक्कों का संग्रहण, पौराणिक नक्काशी का उत्तम संग्रह है।

 पिपलियापाला रीजनल पार्क

रीजनल पार्क को इंदौर शहर की सबसे शानदार घूमने वाली जगह में से एक माना जाता है इस पूरे पार्टी को मॉडर्न तरीके से डिजाइन किया गया है| यह पार्क को फैमिली और आप फ्रेंड्स के साथ भी विजिट कर सकते हैं।

इस पूरे रिजर्व पार्क में आर्टिफिशियल पार्क के साथ-साथ नेचुरल पार्क भी है|

और यहां पर आप कई दूसरी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं|

 भूल भुलैया, व्यूप्वाइंट, सेल्फी प्वाइंट, स्विमिंग, वाटर पार्क म्यूजिक, फव्वारा, रनिंग एक्सरसाइजetc.

मॉर्निंग में यह पार्क कोई चार्ज नहीं लेता है।


 कांच मंदिर

जैन धर्म को समर्पित यह मंदिर का बाहरी हिस्सा सफेद पत्थरों से बना हुआ है और अंदर का पूरा हिस्सा कांच से बनाया गया है खंबे से लेकर दीवारें छत पर सब कुछ कांच का ही बना हुआ है|

यह मंदिर पुरा का कांच का ही बना हुआ है इसलिए इसे कांच मंदिर कहा जाता है|

इस मंदिर का निर्माण इंदौर के ट्रेडर्स हुकुमचंद ने बनवाया था।

 खजराना गणेश मंदिर


इंदौर शहर का सबसे बड़ा धार्मिक मंदिर कहा जाने वाला खजराना गणेश मंदिरर पर्यटन  के लिए बहुत ही अच्छा स्थान है|

खजराना गणेश मंदिर पर आपको भगवान श्री गणेश रिद्धि सिद्धि के साथ तथा पूरे परिसर में अन्य भगवानों के मंदिर भी मिलते हैं। खजराना गणेश मंदिर  का निर्माण इंदौर की लोक माता अहिल्या भाई के द्वारा किया गया था कहते हैं जहां से खुदाई में मूर्ति को निकाला गया था उस स्थान पर एक कुंड का निर्माण किया गया|

वैसे तो शहर के सभी भक्तों खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करते हैं लेकिन बाहर देश विदेश में भी इस मंदिर की बहुत प्रसिद्ध हैऔर हर बड़ा से लेकर छोटा व्यक्ति मंदिर में अवश्य दर्शन के लिए जाता है।

अन्नपूर्णा मंदिर
अन्नपूर्णा टेंपल में  सैकड़ों की संख्या में लोग  दर्शन के लिए आते हैं यह इंदौर के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है|

यह बहुत ही पुराना और सिद्ध मंदिर कहा जाता है।

 पित्र पर्वत
बीते कुछ वर्षों में निर्मित इस मंदिर को शहर में काफी सराहना मिल रही है|

भक्तों और घूमने वालों के लिए यह बहुत ही अच्छा स्थान है|

पित्र पर्वत स्थान की सबसे खास बात यह है कि यहां पर सबसे बड़े हनुमान जी विराजित हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में यहां पर भक्त  दर्शन के लिए आते हैं|वह शहर के बाहर स्थित इस मंदिर की भव्यता का आनंद लेते हैं|

मंदिर के ऊपर विराजित कई धातुओं से निर्मित हनुमान जी की विशाल सुंदर प्रतिमा आकर्षण का मुख्य केंद्र है। जो भी इसे एक बार देखता है देखता ही रह जाता है|श्री राम की भक्ति में मगन हनुमान के दर्शन भक्तों में भक्ति का संचार पैदा करते हैं।

know more about पित्र पर्वत

 बिजासन माता मंदिर
इंदौर एयरपोर्ट के पास स्थित यह बहुत ही प्राचीन मंदिर है|

यहां पर माता के नौ रूपों के दर्शन आपको होते हैं यह बहुत ही सिद्ध मंदिर कहा जाता है|

पूरे इंदौर के जनता, जमीदार नेता अधिकारी राजा सभी यहीं दर्शन के लिए आते हैं।

नवरात्रि में यहां पर बहुत अधिक संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं|

विशेष त्योहारों पर यहां पर दूर-दूर से लोग बिजासन माता के दर्शन को आते हैं।

 चिड़ियाघर

अगर आप भी जंगल के जानवरों को देखने का शौक रखते हैं तो शहर में ही एक चिड़िया घर भी है|

यहां चिड़िया घर पर आपको कई प्रकार के जीव जंतु बड़े जानवर चीता, टाइगर सफेद टाइगर और दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों को निहारने का अवसर मिलता है।

और बच्चों के लिए तो यह जगह बहुत ही आनंद में होती है एक बार आप जरूर जाएं।

 रालामंडल
इंदौर शहर के थोड़ा बाहर स्थित रालामंडल वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के लिए जाना जाता है।

यदि आप भी जंगल सफारी का शौक रखते हैं तो रालामंडल आपके लिए बहुत ही बढ़िया स्थान है|

हरियाली के बीच आप भी जंगली जानवरों को देखने का लुफ्त उठा सकते हैं|

हालांकि यहां पर ज्यादा बड़े और खास जानवर नहीं है फिर भी आपको देखने के लिए बहुत कुछ मिल जाएगा।
 

इंदौर लेक


इंदौर शहर में पर्यटक को को घूमने फिरने विशेष सुविधाओं को देने के लिए और पर्यटन को विशेष रुप

से ध्यान में रखते हुए यहां पर प्रशासन ने कई लेक को संभाल कर रखा है।


 हरियाली के बीच पर्यटन पहुंचकर बहुत सारा समय बिता सकते हैं और वोटिंग भी कर सकते हैं
इंदौर शहर के प्रमुख लेक-
पिपलियापाला लेक, सिरपुर लेक, चोरल डेम, लोटस लेक यह सभी इंदौर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

 

Leave a Comment