पशुपति व्रत में क्या खाना चाहिए | पशुपति व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं?

जानिए पशुपति व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

पशुपति व्रत में क्या खाना चाहिए

क्या आपने भी पशुपति व्रत धारण करा है या सोच रहे हैं इसमें पशुपति व्रत में क्या खाना चाहिए?

इस व्रत से संबंधित आपके सभी प्रश्नों का हल आपको इस लेख में उपलब्ध हो जाएगा

क्या नहीं खाना चाहिए, नमक खाना चाहिए या नहीं, कब-कब आहार ले सकते हैं

कब उपवास खोलना है, शाम की पूजा में क्या प्रसाद बनाएं संपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी।

पशुपति व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं?

 

 

इस व्रत में आप यदि शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर है तो आप दोपहर में या सुबह की पूजा के बाद साबूदाने की खिचड़ी या मोरधन या फिर सिंघाड़े के आटे से बना उत्पाद खा सकते हैं लेकिन याद रहे सेंधा नमक का प्रयोग करें

व्रत में दूध से बने उत्पाद

यदि आप नमक नहीं खाना चाहते हैं तो आप दूध से बने उत्पाद भी खा सकते हैं।

जैसे साबूदाने की खीर, मोरधन की खीर, मखाने की खीर आदि का आप सेवन कर सकते हैं।

शाम के समय प्रसाद में आप खीर तथा हलवे का प्रयोग कर सकते है।

पशुपति व्रत में  क्या खाना चाहिए,फलों का सेवन

इस व्रत में आप फलों का सेवन भी कर सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि आप सुबह की पूजा

के बाद ही इसका सेवन करें

संकल्प लेने के पूर्व आप इसका सेवन नहीं कर सकते आप इन फलों का सेवन कर सकते हैं।

  • सेवफल
  • केले
  • अमरूद
  • पपीता
  • चीकू
  • अनार
  • संतरा
  • अंगूर

फलों के रस का सेवन व्रत में

यदि आप फल खाने में सक्षम है तो आप इन फलों का रस या फिर जूस का भी सेवन कर सकते हैं यह आपको जल्दी ही थकावट से निजात दिला सकते हैं लेकिन यदि आपको जिन फूलों से एलर्जी है तो उनके जूस से थोड़ा दूर ही रहे

दूध से बने उत्पादों का सेवन

पशुपति औरतों में आप दूध से बने उत्पादों का उपयोग कर सकते हैं जैसे: दूध, दही, पनीर, छाछ,मावा रबड़ी, फ्रूट रबड़ी आदि

चाय का उपयोग

यदि आप चाय के बगैर नहीं रह सकते हैं तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

लेकिन फिर भी आप एक बार किसी पंडित जी से अवश्य पशुपति व्रत के नियम के बारे में जानकारी ले ले।

 

यह भी अवश्य पड़े: लेटेस्ट 2022 में पंडित प्रदीप मिश्रा के उपाय

आवश्य पड़े: पशुपति व्रत की सम्पूर्ण विधि, नियम, आहार

Pradeep Mishra official YouTube channel

Leave a Comment